बरनाला में मकान गिरने से तीन मजदूरों की मौत, चौथा युवक लापता

बरनाला। पंजाब के बरनाला जिले के फरवाही गांव में रविवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें तीन मजदूर युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक अभी भी मलबे में दबा हुआ है।
हादसे की वजह
सूत्रों के अनुसार, विशाल पुत्र जीवन कुमार का मकान पिछले समय से कमजोर था। मकान की नींव में सीवरेज का पानी घुसने के कारण दीवार कमजोर हो गई थी। मकान की मरम्मत का कार्य रणजीत ठेकेदार (मोगा) कर रहा था और मकान को ऊपर उठाने का काम चल रहा था।
हादसे का विवरण
शनिवार रात चार युवक – बॉबी सिंह, प्रिंस, गुरजीत सिंह और एक अज्ञात युवक (सभी मोगा निवासी) – उसी मकान के अंदर सो रहे थे। रविवार सुबह अचानक मकान की एक दीवार झुक गई और पूरा ढांचा भरभराकर गिर पड़ा।
मौत और राहत कार्य
हादसे में तीन युवकों की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल बरनाला के शव ग्रह में रखवाया गया है। चौथे युवक की तलाश के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
प्रशासन की कार्रवाई
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें सक्रिय हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.