गोवा नाइट क्लब हादसे में झारखंड के तीन युवकों की मौत

गोवा के एक नाइट क्लब में शुक्रवार देर रात हुए भयानक आगजनी हादसे में झारखंड के तीन युवकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस घटना में अब तक कुल 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में रांची के फतेहपुर के दो सगे भाई प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22), उनके पिता धनेश्वर महतो, तथा खूंटी जिले के कर्रा, गोविंदपुर निवासी मोहित मुंडा (22) शामिल हैं।
घबराहट में कई लोग फंसे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाइट क्लब में अचानक गैस सिलेंडर फटने के बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही मिनटों में पूरे क्लब में धुआँ भर गया और अफरा-तफरी मच गई। सीमित निकास मार्गों के कारण कई लोग अंदर ही फंस गए। विनोद महतो की मौत दम घुटने से हुई, जबकि प्रदीप और मोहित सहित कई लोग आग की लपटों में झुलस गए।
मुख्यमंत्री ने पहुंचकर हादसे का निरीक्षण किया
हादसे की जानकारी मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।
परिवार में मातम
घटना की खबर जैसे ही रांची के फतेहपुर और खूंटी के गोविंदपुर गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम फैल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक भाइयों के पिता धनेश्वर महतो सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों के अनुसार तीनों युवक बेहतर रोजगार की तलाश में गोवा गए थे।
गोवा में रह रहे झारखंड के अन्य युवक अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर शवों की पहचान में सहयोग कर रहे हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.