झारखंड में टाटा–कांड्रा मार्ग पर ट्रेलर की जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। घटना टूल रूम के पास घटी, जब तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर (संख्या NL-02-Q-7066) सड़क पर कहर ढा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर ने सबसे पहले पीछे से आ रही स्कूटी (संख्या JH-05-DH-5095) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरा। इसके बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, और वाहन बिना नियंत्रण के डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी लेन में चला गया।
इसी दौरान सामने से आ रही बुलेट बाइक (संख्या JH-05-BV-1386) सीधे ट्रेलर की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे के कारण टाटा-कांड्रा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.