आज का राशिफल: 5 सितंबर 2025

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज चंद्रमा दिनभर मकर राशि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेगा। इस दौरान चंद्रमा और शुक्र के बीच समसप्तक योग बनेगा, जो कई राशियों पर खास असर डालेगा। चंद्रमा आज गुरु के अष्टम और सूर्य के छठे भाव में स्थित रहेगा। इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है।
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों और पंचांग की गणना पर आधारित होता है। इसमें नौकरी, व्यापार, धन-लेनदेन, स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक संबंधों से जुड़ी शुभ-अशुभ संभावनाएं बताई जाती हैं। राशिफल पढ़कर आप दिन की योजनाएं बेहतर ढंग से बना सकते हैं और अवसरों व चुनौतियों के लिए तैयार रह सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | स्वामी: मंगल | शुभ रंग: हरा
आज का दिन सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी। विरोधियों की चाल को समझें और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: सफेद
धन संबंधी परेशानी दूर करने के लिए सहयोगी से मदद लेनी पड़ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका कार्य पूर्ण होगा। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग निवेश कर सकते हैं। पिता द्वारा जिम्मेदारी मिलने पर लापरवाही न करें।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | स्वामी: बुध | शुभ रंग: नीला
व्यवसाय में लाभ होगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कामकाज की व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी से जुड़े कार्यों के सिलसिले में यात्रा संभव है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: सफेद
आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्नता होगी। संतान अपेक्षाएं पूरी करेगी। पारिवारिक तनाव रह सकता है। ऑनलाइन कारोबार करने वालों को सतर्क रहना होगा।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: लाल
दिन सामान्य रहेगा। घरेलू विवाद बातचीत से सुलझाएं। परीक्षा की तैयारी में मेहनत करें। अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने से खुशी होगी।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | स्वामी: बुध | शुभ रंग: गुलाबी
आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। खास लोगों से मुलाकात लाभकारी होगी। विरोधियों से सावधान रहें। विद्यार्थी विदेश जाने की योजना पर काम कर सकते हैं। कार्य समय पर निपटाने का प्रयास करें।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: लाल
कामकाज दूसरों पर न छोड़ें। आर्थिक तंगी परेशान कर सकती है। नौकरी के साथ साइड बिजनेस का विचार बनेगा। यात्रा पर जाते समय सामान की सुरक्षा रखें। पिता से मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | स्वामी: मंगल | शुभ रंग: सफेद
व्यापार में परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। माता की सेहत बिगड़ सकती है। अपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। स्वास्थ्य में समस्या आने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | स्वामी: गुरु | शुभ रंग: आसमानी
दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर व्यस्तता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। बच्चे कुछ मांग सकते हैं। पुराने लेन-देन से राहत मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | स्वामी: शनि | शुभ रंग: सुनहरा
आज का दिन सुखद रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात लाभकारी होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आय बढ़ाने के लिए निवेश कर सकते हैं। घर खरीदने की योजना सफल हो सकती है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | स्वामी: शनि | शुभ रंग: नीला
आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थी पूरी मेहनत से पढ़ाई करेंगे। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। मित्र की मदद करेंगे। कारोबार में पार्टनरशिप लाभकारी होगी।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | स्वामी: गुरु | शुभ रंग: पीला
दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। रिश्तेदारों से गुप्त जानकारी साझा न करें। व्यापारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर संबंध मजबूत होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। राजनीति की ओर रुझान होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.