आज का राशिफल: 4 सितंबर 2025

4 सितंबर 2025, गुरुवार को द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन रात 11:44 बजे तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ होगा। योग में सुबह से दोपहर 3:22 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, इसके बाद शोभन योग लग जाएगा। करण की स्थिति में शाम 4:20 बजे तक बव करण रहेगा और इसके बाद बालव करण प्रभावी होगा।
ग्रहों की स्थिति:
चंद्रमा मकर राशि में, जबकि सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में और शुक्र कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। मीन राशि में शनि और कुंभ राशि में राहु का संचार रहेगा। इन ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।
मेष राशि
किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले गहन विचार करें और भरोसेमंद लोगों की राय अवश्य लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे, सतर्कता जरूरी है। विदेश यात्रा के संकेत हैं। पुराने निवेश से लाभ संभव है।
वृषभ राशि
जोखिम उठाने से बचें और अजनबियों पर विश्वास न करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर विरोधी बाधा डालने का प्रयास करेंगे। धन संचय में सफलता मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
विवाह संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। खान-पान में लापरवाही न करें। किसी बात को लेकर दुविधा बनी रह सकती है। असत्य बोलने से बचें। आर्थिक लाभ की संभावना है।
कर्क राशि
कार्य टालने की आदत से बचें। जल्दबाजी में लिए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।
सिंह राशि
जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन निराश न हों। कारोबार में तरक्की होगी। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।
कन्या राशि
केवल धन कमाने पर ध्यान न देकर जिम्मेदारियों को भी निभाएं। व्यस्तता के कारण कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
तुला राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। पूरी मेहनत से काम करें, सफलता तय है। कार्यस्थल पर मशीनरी खराब होने की समस्या रहेगी, स्थान परिवर्तन से राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि
व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा की संभावना है। धर्म-कर्म की ओर रुचि बढ़ेगी। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीक का लाभ मिलेगा।
धनु राशि
आत्मविश्वास और ईश्वर भक्ति से सफलता मिलेगी। साझेदारी से फायदा होगा। सोच सकारात्मक रखें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सपनों को पूरा करने का समय है।
मकर राशि
बेहतर नतीजों के लिए कार्यशैली में बदलाव लाएं। परिवार में बहनों के विवाह को लेकर चिंता रहेगी। कपास, तेल और लोहा व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
अपने काम के प्रति जिम्मेदार बनें। गुस्से पर काबू रखें। बड़ों का अनुभव आपके लिए सहायक साबित होगा। अपनी योजनाएं हर किसी से साझा न करें।
मीन राशि
व्यवहार में सुधार की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। नई आजीविका के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.