अमरोहा में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्री की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा मैजिक को पीछे से आ रहे टेंपो ट्रैवलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।
पंजाब से लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ बरेली के मनोना धाम आंवला दर्शन करने आए थे। सभी लोग टाटा मैजिक से वापस पंजाब लौट रहे थे।
इसी दौरान रविवार तड़के करीब 3:45 बजे, सैदनगली थाना क्षेत्र के बुरावली तरारा अंडरपास के पास यह हादसा हो गया। पीछे से आए तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
पिता और बेटी की मौत, कई घायल
इस भीषण टक्कर में 65 वर्षीय लक्ष्मण सिंह और उनकी 22 वर्षीय बेटी आशा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में सरिता (28), दीपिका (30), राहुल (32), दीपक (35) समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर ले जाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी यात्री सुरक्षित
राहत की बात यह रही कि टेंपो ट्रैवलर में सवार मध्य प्रदेश के झबुआ जिले के ग्राम राणा के 18 श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद ट्रैवलर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मंगरौला टी-प्वाइंट पर खड़ा कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही जांच
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में पिता और पुत्री की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.