ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर 15 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा दायर किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि वे चर्चित अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ 15 अरब डॉलर का मानहानि मुकदमा करेंगे। ट्रंप ने अखबार पर आरोप लगाया कि वह 'कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट पार्टी' का मुखपत्र बन चुका है और पिछले एक दशक से उनके खिलाफ बदनाम करने का अभियान चला रहा है।
ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स उनके, उनके परिवार, उनके व्यवसाय और उनके 'अमेरिका फर्स्ट' और 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' (MAGA) आंदोलनों के खिलाफ झूठी रिपोर्टें प्रकाशित करता रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखबार ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के समर्थन में अभियान चलाया और उनके बयान प्रमुखता से पहले पन्ने पर प्रकाशित किए, जिसे उन्होंने अवैध चुनावी चंदा करार दिया।
ट्रंप ने कहा कि अब वह कभी सम्मानित रहे इस अखबार के खिलाफ कार्रवाई करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं, जैसा कि उन्होंने पहले कई अन्य मीडिया संस्थानों के खिलाफ किया था। उनका कहना है कि न्यूयॉर्क टाइम्स को उनके खिलाफ खुलेआम झूठ बोलने की अनुमति दी गई थी, जो अस्वीकार्य और अवैध है। यह मुकदमा फ्लोरिडा राज्य में दायर किया जाएगा।
यह न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ ट्रंप की कानूनी लड़ाई एबीसी न्यूज और सीबीएस जैसे अन्य मीडिया हाउसेस के खिलाफ उनके पिछले मुकदमों के बाद सामने आई है, जिनमें से दोनों ने अदालत के बाहर समझौता कर लिया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.