ट्रंप का बयान: भारत पर टैरिफ जल्द घटेंगे, नया व्यापार समझौता भी तैयार

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे अतिरिक्त टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत पर अमेरिकी टैरिफ उच्च स्तर पर हैं, क्योंकि पहले भारत रूस से तेल खरीद रहा था। ट्रंप ने बताया कि अब भारत ने रूस से तेल की खरीद कम कर दी है और अमेरिका ने भी रूस का तेल व्यापार सीमित कर दिया है। ऐसे में भारत पर लगे टैरिफ को जल्द ही कम किया जाएगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया, “हां, हम भारत पर टैरिफ कम करने वाले हैं और इसे किसी भी समय किया जा सकता है।”
नया व्यापार समझौता जल्द
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत के बीच एक नया व्यापार समझौता तैयार हो रहा है, जो पहले के समझौतों से बहुत अलग और न्यायपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, “वर्तमान में भारत मुझे पसंद नहीं करता, लेकिन जल्द ही वे हमें फिर से पसंद करेंगे। यह नया समझौता सभी के लिए संतुलित और फायदेमंद होगा। पहले के सौदे असमान थे, लेकिन अब हम संतुलित डील के काफी करीब हैं।”
भारत की तारीफ भी की
ट्रंप ने भारत में अमेरिका के नए राजदूत और दक्षिण-एशिया विशेष दूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की भी सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, यहां 1.5 अरब से अधिक लोग रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे संबंध शानदार हैं और सर्जियो गोर ने इसे और मजबूत किया है।”
उन्होंने बताया कि गोर का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना होगा। इसके तहत अमेरिकी निवेश बढ़ाना, ऊर्जा निर्यात को बढ़ावा देना और तकनीकी सहयोग को मजबूत करना शामिल है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.