अमेरिका-ईरान के बीच जंग में अब यमन की एंट्री, हूतियों ने इजरायल पर दागी मिसाइल

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के तनाव के बीच अब यमन ने भी इस युद्ध में एंट्री कर दी है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले किए हैं। यमन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों के कारण दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और आसपास के कस्बों में सायरन बज उठे।
टाइम्स ऑफ़ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, यह मौजूदा संघर्ष में हूतियों द्वारा इजरायल पर पहला हमला माना जा रहा है। इजरायली सेना ने बताया कि उसने मिसाइलों के यमन से लॉन्च होने की पुष्टि कर ली है और खतरे को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।
हमले पूरी रात जारी रहे
इजरायल सेना के अनुसार, शनिवार तड़के यमन से इजरायल की ओर एक मिसाइल दागी गई थी। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बीरशेबा और इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के आसपास तीन बार सायरन बजने की घटनाएं हुईं। इसके अलावा, ईरान और हिज्बुल्लाह ने भी पूरी रात इजरायल पर हमले जारी रखे।
हूती विद्रोहियों का बयान
यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को कहा कि यदि कोई देश ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का समर्थन करता है, या लाल सागर का उपयोग इस्लामिक गणराज्य पर हमला करने के लिए करता है, तो वे सैन्य हस्तक्षेप करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.