आज सूर्य और चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान हैं। चंद्रमा अपने प्रिय रोहिणी नक्षत्र में उच्च अवस्था में हैं, हालांकि सूर्य के साथ युति के कारण उनका प्रभाव कुछ हद तक अस्त माना जाएगा। बुध मिथुन राशि में, शुक्र और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है।
मेष
आज स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और किसी बड़ी शारीरिक परेशानी के संकेत नहीं हैं। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष को लेकर मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और फिलहाल नया निवेश करने से बचें। व्यापार में प्रगति के योग हैं, वहीं जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। मां काली की आराधना लाभदायक रहेगी।
वृषभ
ऊर्जा में कुछ कमी महसूस हो सकती है, लेकिन प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने संबंध भी मजबूत होंगे। निवेश के लिए समय अनुकूल है और व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
मिथुन
स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहेगा, हालांकि सिरदर्द, आंखों की परेशानी या मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी। प्रेम और संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिल सकते हैं। मां काली का स्मरण शुभ रहेगा।
कर्क
यह राशि वालों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे तथा संतान पक्ष से खुशियां मिलेंगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और यात्रा के योग भी हैं। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। हरी वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा।
सिंह
स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी की जरूरत है। प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल है। कानूनी मामलों या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पीले रंग की वस्तु शुभ फल देगी।
कन्या
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा के अवसर बन सकते हैं और स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और नए रिश्तों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। व्यापार और निवेश दोनों में लाभ के संकेत हैं। हरे रंग की वस्तु साथ रखें।
तुला
आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय या किसी जोखिम भरे काम में अतिरिक्त सावधानी बरतें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। लाल रंग की वस्तु शुभ मानी जाएगी।
वृश्चिक
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और निवेश से भी अच्छा परिणाम मिल सकता है। प्रेम जीवन और संतान पक्ष सुखद रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य और जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है। हरी वस्तुओं का दान शुभ रहेगा।
धनु
स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर बढ़त बनाए रखेंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लाल रंग की वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।
मकर
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। प्रेम संबंधों में विवाद की आशंका है और बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी। मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन निवेश के लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा। मां काली की पूजा शुभ फल देगी।
कुंभ
घरेलू वातावरण में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए संयम से काम लें। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि सीने से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम और संतान पक्ष सुखद रहेगा। छोटे स्तर का निवेश लाभदायक हो सकता है। हरे रंग की वस्तु शुभ रहेगी।
मीन
स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं और पुराने रिश्तों में भी मजबूती आएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार और करियर दोनों में अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। नाक, कान या गले से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। हरी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।