आज का राशिफल: 29 सितंबर, 2025

सोमवार, 29 सितंबर को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा और गुरु के संयोग से समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है, वहीं शुक्र के प्रभाव से पंचम योग भी बन रहा है। ग्रह-नक्षत्रों का यह संयोग कई राशियों के लिए दिन को शुभ बना रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक आज का राशिफल—

मेष
आज आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना है और किसी कानूनी मामले से राहत मिल सकती है।

वृषभ
आज दिन खर्चों से भरा रहेगा। पार्टनरशिप में कोई जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। परिवार में किसी निर्णय को धैर्य से लेना होगा। व्यापार में सतर्क रहने की आवश्यकता है, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

मिथुन
दिन आपके लिए सकारात्मक समाचार लेकर आएगा। घर और बाहर दोनों जगह सामंजस्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी सहयोग करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

कर्क
आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। सामाजिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामले में सफलता मिल सकती है। किसी नए घर या मकान के लिए प्रयास तेज हो सकते हैं।

सिंह
लापरवाही से बचें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या
दिन मिश्रित फल देगा। नए संपर्कों से लाभ होगा। जीवनसाथी से हल्की कहासुनी संभव है, लेकिन सहयोग भी मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा लाभकारी रहेगी।

तुला
किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी।

वृश्चिक
निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकावटों से घबराने की जरूरत नहीं है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने रोग में परेशानी बढ़ सकती है।

धनु
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटेंगे।

मकर
दिन सकारात्मक रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। नई संपत्ति की खरीददारी संभव है।

कुंभ
खर्चों पर नियंत्रण रखें। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें। छोटी योजनाओं पर ध्यान देकर लाभ पा सकते हैं।

मीन
मनोकामनाएं पूरी होने का योग है। विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में विवाद उभर सकता है, जिसे समझदारी से हल करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here