नई दिल्ली। वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार में कदम रखते हुए अपनी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी VF6 और VF7 लॉन्च कर दी हैं। इन मॉडलों को पहली बार इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था। अब इन्हें आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है।
VinFast VF6: कॉम्पैक्ट ईवी एसयूवी
VF6 को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में पेश किया गया है। इसका डिजाइन मॉडर्न और आकर्षक है, जिसमें V-शेप्ड LED DRLs, ऑल-एलईडी हेडलैंप्स और डुअल-टोन 18-इंच अलॉय व्हील शामिल हैं। इंटीरियर में 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल ऐप्स सपोर्ट, पैनोरमिक ग्लास रूफ और कनेक्टेड कार तकनीक जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
बैटरी और रेंज:
VF6 तीन वेरिएंट्स (Earth, Wind और Wind Infinity) में उपलब्ध है। इसमें 59.6 kWh बैटरी पैक दिया गया है। Earth वेरिएंट 468 किमी और Wind वेरिएंट 463 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। फास्ट चार्जिंग से इसे 20-80% तक चार्ज करने में लगभग 30 मिनट लगते हैं।
कीमत:
- Earth – ₹16.49 लाख
- Wind – ₹17.79 लाख
- Wind Infinity – ₹18.29 लाख
VinFast VF7: प्रीमियम ईवी एसयूवी
VF7 का डिजाइन और भी स्टाइलिश है, जिसमें नुकीली क्रीज़ लाइन्स और चौड़ा स्टांस है। इसमें 12.9-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, हेड्स-अप डिस्प्ले, रिक्लाइनिंग रियर सीट्स और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं।
बैटरी और रेंज:
VF7 दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है- 59.6 kWh और 70.8 kWh। बड़ी बैटरी वेरिएंट 532 किमी (FWD) और 510 किमी (AWD) तक की रेंज देता है। इसमें 204hp से लेकर 350hp तक की पावर और FWD व AWD दोनों ड्राइव विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी ने बैटरी पर 10 साल या 2 लाख किमी की वारंटी दी है।
कीमत:
- Earth FWD – ₹20.89 लाख
- Wind FWD – ₹23.49 लाख
- Wind Infinity FWD – ₹23.99 लाख
- Sky AWD – ₹24.99 लाख
- Sky Infinity AWD – ₹25.49 लाख
भारतीय बाजार में टक्कर
VinFast की VF6 और VF7 का मुकाबला भारतीय बाजार में Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसी गाड़ियों से होगा।