-भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए हंगरी से भी बात चीत जारी

-कीवी को छोड़ दे तो रूस को यूक्रेन ने कोई भरी टक्कर नहीं दी है

-पुतिन के पहली मिसाइल से पहले ही हॉस्पिटल बना लिया था

-रूस के डज़ोने टैंक यूक्रेन में धमाके कर रहे है

-रूस और यूक्रेन के बीच राजधानी कीव के लिया जग

-ब्रिटेन पहला देश जिसने उक्रैन की हतियारो की मदद

-रूस के मन्त्री पुतिन की सभी सम्पति जपत करने का फैसला

-उक्रैन की हालत पर नाटो की बैठक

-उक्रैन में दाखिल हुए भारतीय स्टूडेंट्स का प्लेन

-भारतीयों की जान को भी खतरा

-रूस जैसा जैसा हमला कर रहा है वैसे ही सबके जान को खतरा

-रूस के हमले से 2 दिन माँ उक्रैन की तस्वीर बदली

-भारत की16000 स्टूडेंट्स उक्रैन में फसे हुए है

-भारत के स्टूडेंट्स को वापस लाने की कोसिस तेज,रोमेनिया पोचा पहला विमान

-उक्रैन के लोग पैदल पोलैंड के लिए हुए रवाना

-इंग्लैंड के साथ कई अन्य देशों ने रूस की हवाई सेवा पर लगाई रोक

05:02 PM भारत सरकार की चार्टर्ड उड़ानों के रूप में संचालित होंगी फ्लाइट- सूत्र

सरकारी सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज रोमानिया के बुखारेस्ट के लिए दो उड़ानें और कल हंगरी के बुडापेस्ट के लिए एक उड़ान को भारत सरकार की चार्टर्ड उड़ानों के रूप में संचालित करने की योजना बनाई जा रही है

05:00 PM भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार ने 4 स्थान स्थापित किए- आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव समीर शर्मा

आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव समीर शर्मा ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए हंगरी, पोलैंड, स्लोवाक गणराज्य और रोमानिया में 4 स्थान स्थापित किए हैं. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लगभग 1000 लोग यूक्रेन में हैं. हम विदेश मंत्रालय के साथ बात कर रहे हैं

04:18 PM IMA ने यूक्रेन में फंसे मेडिकल छात्रों की मदद के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने यूक्रेन में फंसे मेडिकल छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है. IMA ने भारत सरकार से मेडिकल छात्रों के लिए एक समर्पित हेल्पडेस्क स्थापित करने और उनकी आर्थिक मदद करने की भी अपील की है.

03:47 PM यूक्रेन में भारत के दूतावास ने जारी की गाइडलाइन

यूक्रेन में भारत के दूतावास ने यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों/छात्रों को गाइडलाइन जारी की है.  इसमें बताया गया है कि भारत सरकार रोमानिया और हंगरी से निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रही है.

02:57 PM 'मैंने यूरोप के 27 नेताओं से बात की, सभी डरे हुए हैं' : यूक्रेन के राष्ट्रपति

रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने न झुकने की बात कही है. ऐसे माहौल में जेलेंस्की ने नाटो पर अकेला छोड़ देने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कीव को अपनी रक्षा के लिए अकेला छोड़ दिया गया है. नाटो उसे गारंटी देने से डर रहा है.

27 देशों से की बात व्लोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मैंने उनसे पूछा कि क्या आप हमारे साथ हैं?' उन्होंने जवाब दिया कि वे हमारे साथ हैं, लेकिन वे हमें गठबंधन में नहीं लेना चाहते हैं. मैंने यूरोप के 27 नेताओं से पूछा है कि क्या यूक्रेन नाटो में होगा. सभी डरे हुए हैं और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
हर कोई डर रहा है राष्ट्रपति ने कहा कि हम अकेले रह गए हैं. हमारे लिए युद्ध में जाने के लिए कौन तैयार है? ईमानदारी से मुझे कोई नहीं दिख रहा है. यूक्रेन को नाटो सदस्यता की गारंटी देने के लिए कौन तैयार है? ईमानदारी से कहूं तो, हर कोई डर रहा है.
यूक्रेन को छोड़ा अकेला पश्चिमी देशों पर अकेले मास्को का सामना करने के लिए यूक्रेन को अकेला छोड़ने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूसी 'आक्रमण' को समाप्त करने के लिए बातचीत करने से डरते नहीं हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता होगी.

02:46 PM यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के सामने आया नया संकट, परिजन नहीं कर पाएंगे बात

सृष्टि ने बताया कि देश के ही 7 अन्य स्टूडेंट्स भी उनके साथ यूक्रेन के ओडेसा में फंसे हुए हैं.

यूक्रेन में युद्ध के हालात में फंसे भारतीय छात्रों के परिजन यहां काफी परेशान हैं. छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने की सरकार की तरफ से कोशिश की जा रही हैं लेकिन इसी बीच एक नया संकट खड़ा होता दिख रहा है. दरअसल स्टूडेंट्स को डर है कि कभी भी यूक्रेन में मोबाइल नेटवर्क जा सकता है.ऐसे में ये छात्र इस मुश्किल हालात में अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं कर पाएंगे. 

02:32 PM यूपी की कई मस्जिदों से गूंजी अमन की आवाज, जुमे की नमाज में मांगी दुआ

रूस और यूक्रेन के बीच की लड़ाई का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. इसको लेकर विश्व के सभी देश राजनीतिक तौर पर तो गंभीर दिख ही रहे हैं. साथ ही, दुनिया भर के लोगों का दिल यह सोच कर पसीज रहा है कि यूक्रेन के मासूम लोगों पर क्या बीत रही होगी. ऐसे में भारत के लोग भी मंदिर-मस्जिदों में जाकर यूक्रेन और रशिया के बीच अमन कायम करने की दुआएं मांग रहे हैं. आज जुम्मे की नमाज के दौरान लखनऊ ऐशबाग ईदगाह में हुई नमाज़ में यूक्रेन-रूस के बीच अमन कायम होने की दुआ पढ़ी गई

02:13 PM आक्रमण दुनिया की सुरक्षा के लिए खतराः जिमी कार्टर

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने भी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचना की है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह “यूरोप और पूरी दुनिया में सुरक्षा के लिए खतरा है.”

02:02 PM यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाएगी सरकार

भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए निकासी उड़ानों की व्यवस्था करेगी. इसका खर्च भारत सरकार खुद वहन करेगी.

01:59 PM रूस पर बैन नहीं लगाएगा जॉर्जिया

जॉर्जिया के प्रधानमंत्री गैरीबाशविली (Garibashvili) ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में जॉर्जिया शामिल नहीं होगा.

01:53 PM पुतिन संग बातचीत को तैयारः यूक्रेन के राष्ट्रपति

दो दिन की जंग के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार Mykhailo Podoliak ने कहा कि सुरक्षा की गारंटी के तहत यूक्रेन राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत को तैयार हो गया है.

01:45 PM चेर्नोबिल पावर प्लांट पर रूस का कब्जा

रूस के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि उसके पैराट्रूपर्स ने चेर्नोबिल पावर प्लांट पर नियंत्रण कर लिया है.

01:27 PM कीव के बाहर रूसी सेना से लड़ाई जारीः AFP

एएफपी न्यूज़ एजेंसी ने यूक्रेन सेना के हवाले से कहा है कि वो राजधानी कीव के बाहर रूसी सेना से लड़ रहे हैं.

01:23 PM दिल्ली में रूसी दूतावास के बाहर आज प्रदर्शन

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों से माता-पिता और उनके परिवार के लोग आज दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के बाहर प्रदर्शन करेंगे. यह प्रदर्शन शाम करीब 6 बजे होगा. उनकी तरफ से रूस से युक्रेन के खिलाफ युद्ध को रोकने की मांग भी की जाएगी. प्रदर्शन को देखते हुए रूसी दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

01:02 PM रूस के 450 से अधिक लोग मरेः ब्रिटिश रक्षा मंत्री

ब्रिटिश रक्षा मंत्री वालेस ने अनुमान जताते हुए कहा कि यूक्रेन के आक्रमण में रूस पहले ही 450 से अधिक कर्मियों को खो चुका है.

12:48 PM ओडिशा के CM ने की अमित शाह से बात

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर बात की और उनसे यूक्रेन में फंसे ओडिया छात्रों और मजदूरों को सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया है. गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सरकार यूक्रेन सरकार के संपर्क में है और ओडिया के छात्रों और मजदूरों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए काम कर रही है.

12:40 PM लविवि शहर में सायरन

यूक्रेन के लविवि शहर में लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से शेल्टर में जाने की सलाह दी जा रही है.

https://twitter.com/BNONews/status/1497099724515688469?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497099724515688469%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fworld%2Feurope-news%2Frussia-ukraine-war-live-updates-in-hindi-indians-in-kiev-ukraine-joe-biden-putin-america-india-1079713.html

12:24 PM 1.5 लाख पर्यटक रूस में फंसे

जंग शुरू होने के बाद रूस में करीब 1.5 लाख सैनिक फंस गए हैं. Rostourism की खबर के अनुसार, करीब 1.5 लाख पर्यटक रूस के क्षेत्रों में हैं, जहां 2 मार्च तक हवाई यातायात बंद है, उनमें से ज्यादातर क्रीमिया और क्रास्नोडार क्षेत्र में हैं. साथ ही उन पर्यटकों की भी सूची बनाई जा रही है जो विदेश से रूस नहीं लौट सकते हैं.

12:20 PM पहली बार रूस की सीमा में यूक्रेन

जंग शुरू होने के बाद यूक्रेन पहली बार रूस की सीमा में घुसा है. यूक्रेन की ओर से रोस्तोव पर हमला किया गया है.

12:10 PM रूस के जहाज को नष्ट करने के चक्कर में लगी आग

रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने आज सुबह कीव में दुश्मन के एक विमान को नष्ट किया, जो एक आवासीय भवन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई.

https://twitter.com/ANI/status/1497097407305510914?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497097407305510914%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fworld%2Feurope-news%2Frussia-ukraine-war-live-updates-in-hindi-indians-in-kiev-ukraine-joe-biden-putin-america-india-1079713.html

12:00 PM 78 लोगों की जानकारी मिलीः DGP, उत्तराखंड

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने आज देहरादून में कहा कि जो उत्तराखंड का जनरल हेल्प लाइन नंबर है 112, उस पर यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बोला गया है. अब तक 78 लोगों की जानकारी हमें मिल गई है.

12:00 PM रूसी दूतावास की सुरक्षा बढ़ी

यूक्रेन पर हमलों के बीच दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बता दें कि फिलहाल तक भारत इस मामले में न्यू्ट्रल है. भारत ने कहा है कि उसकी प्राथमिकता यूक्रेन मौजूद भारतीय लोगों-छात्रों की सुरक्षा है. दूसरी तरफ पीएम मोदी ने जंग के मसले पर राष्ट्रपति पुतिन से गुरुवार रात बात भी की थी.

11:56 AM जालंधर प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में जालंधर प्रशासन ने कहा कि यूक्रेन में फंसे जालंधर के लोगों की जानकारी संकलित करने के लिए हेल्पलाइन नंबर (0181-2224417) जारी की गई है. लोग अपने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए डीसी कार्यालय में कार्यालय समय के दौरान कमरा नंबर 22 आ सकते हैं.

11:49 AM यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसी रूसी सेना

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना घुस गई है. यह दावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है. उन्होंने ट्वीट किया कि दुश्मन का विध्वंसक समूह कीव में घुस गया है. जेलेंस्की ने अपने नागरिकों से सावधान रहने और कर्फ्यू नियमों का पालन करने को कहा है.

11:48 AM चेर्नोबिल प्लांट पर रूस का कब्जाः राष्ट्रपति जेलेंस्की

रूसी हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि चेर्नोबिल प्लांट पर रूस ने कब्जा जमा लिया है. उन्होंने कहा कि रूस अगले 96 घंटे में राजधानी कीव को भी अपने कब्जे में ले लेगा.

11:48 AM सुरक्षित वापसी का कोशिश करे सरकारः सांसद विश्वम

सीपीआई के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर को तत्काल हस्तक्षेप करने के लिए पत्र लिखा है.

https://twitter.com/ANI/status/1497084883369627653?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497084883369627653%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fworld%2Feurope-news%2Frussia-ukraine-war-live-updates-in-hindi-indians-in-kiev-ukraine-joe-biden-putin-america-india-1079713.html

11:15 AM रूस के बैंक पर प्रतिबंध लगाएगा यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ के नेता करीब छह घंटे चली बैठक के बाद रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गए हैं. यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष ने रूस पर यूक्रेन पर अपने आक्रमण को सही ठहराने के लिए ‘झूठे और बेकार बहाने’ बनाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रतिबंधों से उसकी सरकार को नुकसान होगा.

10:32 AM 13 सैनिकों की हत्या

BONO न्यूज के अनुसार, एक द्वीप पर यूक्रेन के 13 सैनिकों ने रूसी सेना के आगे आत्मसमर्पण करने से इनकार करने के बाद रूसी युद्धपोत ने उन्हें मार दिया.

10:29 AM एक शिविर में बच्चों संग पनाह लेती मां

Russia Ukraine War 6

10:13 AM हमले से तबाह कीव का एक अपार्टमेंट

https://twitter.com/BNONews/status/1497047399692480519?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497047399692480519%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fworld%2Feurope-news%2Frussia-ukraine-war-live-updates-in-hindi-indians-in-kiev-ukraine-joe-biden-putin-america-india-1079713.html

10:04 AM रूस पर जापान ने लगाए अतिरिक्त प्रतिबंध

जापान के प्रधानमंत्री Fumio Kishida ने टोक्यो में अपने आधिकारिक आवास पर सम्मेलन में यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में रूस के खिलाफ अतिरिक्त प्रतिबंधों की घोषणा की.

Russia Ukraine War 5

1 लाख यूक्रेन के लोग विस्थापित हुएः UNHCR

UNHCR के अनुमान के अनुसार, रूसी हमले की वजह से करीब 100,000 यूक्रेनियन विस्थापित हुए हैं.

40 मिनट में कीव पर 3 दर्जन मिसाइल दागे गए

अमेरिकी सीनेटर रुबियो का कहना है कि पिछले 40 मिनट में राजधानी कीव में कम से कम ‘तीन दर्जन मिसाइलें’ दागी गई हैं.

https://twitter.com/marcorubio/status/1497051834271346688?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1497051834271346688%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fworld%2Feurope-news%2Frussia-ukraine-war-live-updates-in-hindi-indians-in-kiev-ukraine-joe-biden-putin-america-india-1079713.html

राजधानी कीव में कई धमाकेदार आवाज

यूक्रेन पर रूस के हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गईं. रूसी सैनिकों ने दूसरे दिन भी हमले जारी रखे हैं. गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं.

रूस का चेरनोबिल पावर प्लांट पर कब्जा

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के एक सलाहकार, Mykhailo Podolyak ने गुरुवार को कहा कि चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी बलों ने कब्जा कर लिया है. उन्होंने कहा कि यह कहना असंभव है कि चेरनोबिल पावर प्लांट रूसियों द्वारा पूरी तरह से व्यर्थ हमले के बाद सुरक्षित बना होगा.

खारकीव में मेट्रो स्टेशन में शरण ले रहे लोग

रूसी हमले के बाद यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में नौकोवा मेट्रो स्टेशन में बड़ी संख्या में लोग शरण ले रहे हैं.

हम पर रॉकेट और मिसाइल से हमलाः यूक्रेन बॉर्डर गार्ड

यूक्रेन बॉर्डर गार्ड ने कहा कि रूसी सेना ने थोड़ी देर पहले Zaporizhzhia में यूक्रेनी बॉर्डर गार्ड्स पर रॉकेट या मिसाइलों से हमला किया है जिसमें कई हताहत हुए हैं. Zaporizhzhia दक्षिण-पूर्वी यूक्रेन में नीपर नदी (Dnieper River) पर बसा एक शहर है.

9 मंजिला इमारत में आग लगी, कई लोग फंसे

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय में सलाहकार और पूर्व उप मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने कहा कि राजधानी कीव में 7a Koshytsa Street पर एक 9-मंजिला आवासीय इमारत में 4 से 9 मंजिलों तक आग लग गई. बचाव दल आग बुझाने लगे हैं. इमारत में कई लोग फंसे हो सकते हैं.

दक्षिणी इलाके में भी मिसाइल से हमला

यूक्रेन के दक्षिणी इलाके में भी मिसाइल से हमला किया गया है.