सोने चांदी के भाव में इस सप्ताह के पहले दिन तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में आज चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि सोने के भाव हल्की गिरावट के साथ खुलने के बाद चढ़ गए। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 88,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 88,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के भाव आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़े
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 75 रुपये की गिरावट के साथ 88,000 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 88,075 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 305 रुपये की तेजी के साथ 88,380 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,380 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 91,423 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,627 रुपये की तेजी के साथ 88,884 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 87,211 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,723 रुपये की तेजी के साथ 88,934 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,345 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,550 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की तेज शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,055.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,035.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.90 डॉलर की तेजी के साथ 3,046.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.23 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.98 डॉलर की तेजी के साथ 30.21 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
MCX, Comes पर भाव
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 88000 | 88075 | 89,342 |
चांदी | 88,884 | 87,211 | 88,934 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 3055.10 | 3035.40 | 3046.30 |
चांदी | 29.23 | 29.23 | 30.21 |