उदयपुर। तेलुगू फिल्म अभिनेता विजय देवराकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में अपनी शादी की रस्में निभाने जा रहे हैं। शादी से तीन दिन पहले सोमवार को दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। समारोह पूरी तरह निजी रखा गया है और इसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और मित्र ही शामिल होंगे।
तीन दिन का भव्य कार्यक्रम
शादी का आयोजन कैलाशपुरी स्थित आईटीसी मोमेंटोज उदयपुर में होगा। होटल में 24, 25 और 26 फरवरी के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। समारोह में कुल 230 मेहमान शामिल होंगे और उनके लिए होटल के सभी 117 कमरे आरक्षित किए गए हैं। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे।
‘नो फोन पॉलिसी’ और सुरक्षा
समारोह में नो फोन पॉलिसी लागू की जाएगी ताकि किसी को अंदर की तस्वीरें सार्वजनिक करने का मौका न मिले। इसके लिए विशेष सुरक्षा एजेंसी भी नियुक्त की गई है।
शादी की तैयारियां और वेडिंग कार्ड
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वेडिंग कार्ड वायरल हुआ, जिसमें लिखा था कि दोनों 26.02.26 को परिवार की अनुमति और आशीर्वाद से विवाह करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन बधाई मिलने पर रश्मिका ने भी धन्यवाद किया। समारोह में दिल्ली का एक लोकप्रिय बैंड प्रस्तुति देगा, जबकि वेडिंग प्लानर हैदराबाद से बुलाया गया है।
हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन
उदयपुर में विवाह के बाद 3-4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हो सकती हैं। रिसेप्शन बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर आयोजित होने की चर्चा है।
सगाई की यादें
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन रश्मिका को कई बार एंगेजमेंट रिंग के साथ देखा गया। इससे पहले दोनों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, और विजय के घर को लाइट्स से सजाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
उदयपुर की खूबसूरत वादियों में होने वाले इस समारोह को लेकर प्रशंसकों में उत्साह और उम्मीद देखी जा रही है।