Nepal (नेपाल) के बारा जिले (bara district) में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे (bus accident) में 16 लोगों की मौत हो गई है और 35 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्तपाल में भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारा जिले में यात्रियों से भरी हुई बस सड़क से फिसलकर नदी में गिर गई। बस नारायणगढ़ से बीरगंज की तरफ जा रही थी। जहां यह हादसा हुआ है इसे देश का मधेश प्रांत कहा जाता है।
बस में करीब 50 यात्री सवार थे
यात्रियों से खचाखच भरी हुई बस नेपाल के नारायणगढ़ से बीरगंज की तरफ जा रही थी। पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस की गति तेज होने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में करीब 50 लोग सवार थे। द राइजिंग नेपाल अखबार के मुताबिक घाय पीड़ितों को इलाज के लिए हेतौडा , चुरे हिल और सांचो अस्पताल भेजा गया है।
घायलों की हुई पहचान
वहीं माई रिपब्लिका ने पुलिस अधिक्षक बामदेव गौतम के हवाले से बताया कि घायल लोगों की पहचान हेटौडा के अस्पताल में की गई है।
इससे पहले भी हई थी दुर्घटना बता दें कि,इससे पहले 2 अक्टूबर को ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर एक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 36 अन्य घायल हो गए थे। नेपाल में सड़क दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती है। संकरे रास्तों पर बस को चलाने में परेशानी आती है। वहीं तेज गति भी दुर्घटना का एक बड़ा कारण है। साथ ही बसों में जरूरत से ज्यादा सवारियों को ले जाने की वजह से भी कई बार हादसे हुए हैं।
नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से त्रस्त हैं लोग नेपाल में बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। वहीं बाढ़ ग्रस्त इलाकों में नदियां उफान पर रहती हैं जिसकी वजह से पानी मिट्ठी को काट कर ले जाती है। बरसात के मौसम में देश में भूस्खलन और बाढ़ की समस्या से लोग जूझते रहते हैं।