इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि जब तक हमास 'अंतिम क्षण के संकट' से पीछे नहीं हटता, तब तक उनका मंत्रिमंडल गाजा संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी देने के लिए बैठक नहीं करेगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने हमास पर 'अंतिम क्षण में रियायतें लेने' के प्रयास में समझौते के कुछ हिस्सों से पीछे हटने का आरोप लगाया। बता दें कि, इस्राइली मंत्रिमंडल गुरुवार को समझौते की पुष्टि करने वाला था।