वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चे पर देश के लिए एकबार फिर चिंता की खबर है। हालांकि कल के मुकाबले आज कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड 19 के 2487 नए केस सामने आए हैं जबकि 13 लोगों की मौतें हुई है। वहीं, सक्रिय केस 404 घटकर 17,692 रह गए हैं। इससे पहले शनिवार को देश कोरोना के 2858 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2487 नए केस सामने आए हैं और 13 लोगों की मौतें हुई है। देश में इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.66 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.59 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक संक्रमण से रिकवर हुए लोगों की संख्या 4,25,76,815 हो गई है। नए मामले एक दिन पहले सामने 2,858 मामलों से 12 फीसदी कम हैं। इससे पता चलता है कि मामलों में कमी आ रही है। इसके साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि इस दौरान 13 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कल कोरोना वायरस के 24,317 टेस्ट किए गए हैं।