भारत में आज सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 38,948 नए केस सामने आए हैं और पिछले 24 घंटे में 219 मौतें दर्ज की गई हैं. देश में 43,903 संक्रमितों के स्‍वस्‍थ होने से अब एक्‍ट‍िव मरीजों का आंकड़ा 4,04,874 हो गया है. देश में अभी तक वैक्‍सीनेशन का आंकड़ा 68,75,41,762 हो चुका है.

पिछले 24 घंटों में भारत में दर्ज किए गए 38,948 नए मामलों और 219 मौतों में से केरल में कल 26,701 मामले और 74 मौतें दर्ज की गईं है.

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आज सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 38,948 नए मामले आए, 43,903 रिकवरी हुईं और 219 लोगों की कोरोना से मौत हुई. भारत में आज 6 सितंबर तक कुल दर्ज हुए कोरोना संक्रमण मामलों की संख्‍या 3 करोड़, 30 लाख, 27 हजार, 627 हो चुकी है जबकि संक्रमण से स्‍वस्‍थ हुए लोगों की कुल संख्‍या 3 करोड़ 21लाख, 81हजार, 995 हो गई है.