ईटानगर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थुप्टेन टेम्पा का शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। उनका ईटानगर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में इलाज जारी था, वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली है। राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। टेम्पा को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लो बल्ड प्रेशर के कारण उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।
सक्रिय राजनीति में आने से पहले टेम्पा ने नौकरशाह के रूप में काम किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय रिलेशन में एमए और जेएनयू, नई दिल्ली से कूटनीति में एम.फिल की पढ़ाई की थी। साल 2019 में उन्होंने भाजपा के त्सेरिंग ताशी के खिलाफ तवांग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।