यौन उत्पीड़न मामले में कोरियोग्राफर जानी मास्टर गिरफ्तार

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ पूर्व सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जाने-माने डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।  उन पर उनके साथ काम करने वाली एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। उन्हें साइबराबाद पुलिस ने गोवा में गिरफ्तार किया। अब उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से ट्रांजिट वारंट मिलने के बाद उन्हें हैदराबाद लाया जाएगा।

रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी
इससे पहले जानी मास्टर के खिलाफ हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कई बार उसका यौन शोषण किया। जानी हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘आई नहीं…’ को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में थे।

कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं। आउटडोर शूटिंग के दौरान मास्टर ने उनके साथ मारपीट की। महिला की शिकायत के बाद एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया। ‘जानी मास्टर’ पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी और किसी व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाने सहित आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। 

मशहूर कोरियोग्राफर हैं जानी मास्टर
जानी मास्टर मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों को कोरियोग्राफ किया है। बॉलीवुड में उन्होंने ‘जय हो’ फिल्म का ‘फोटोकॉपी’, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ टाइटल ट्रैक, ‘लाल पीली अंखियां’ और ‘स्त्री 2’ से ‘आज की रात’ और ‘आई नहीं…’ को कोरियोग्राफ किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here