अररिया जिले के फारबिसगंज शहर में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया। बाजार समिति प्रांगण के गेट नंबर 2 के पास एक अज्ञात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक का गला रेतकर सिर धड़ से अलग कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, हत्या का मामला मामूली विवाद से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि सत्तू बेचने वाले ठेला संचालक और पिकअप ड्राइवर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान ठेला संचालक ने ड्राइवर पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अगली कार्रवाई
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल, वारदात के वास्तविक कारण और पूरी घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही संभव होगी।