पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति तेजी से सामान्य हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब 70 प्रतिशत तक आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

सुजाता शर्मा के अनुसार, अप्रैल महीने में अब तक 1.47 लाख टन से अधिक व्यावसायिक एलपीजी की बिक्री दर्ज की जा चुकी है, जो बाजार में स्थिरता की ओर इशारा करती है।

उन्होंने यह भी बताया कि छोटे घरेलू उपयोग के लिए पांच किलोग्राम वाले सिलेंडरों की सप्लाई भी लगातार जारी है। केवल एक दिन में ही 81,000 से अधिक पांच किलो के सिलेंडर की बिक्री हुई, जिससे वितरण व्यवस्था के सामान्य होने का संकेत मिलता है।