हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में रोड नंबर 36 स्थित मंगल्या गौरी साड़ी शोरूम में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर हैदराबाद दमकल विभाग की टीम तुरंत पहुंच गई और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग खाली होने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग मुख्य रूप से चौथे फ्लोर पर लगी थी और फिलहाल वहां से सिर्फ धुआं निकल रहा है।
जुबली हिल्स के डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर अजमेरा श्रीदास ने कहा कि घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शोरूम में आग लगने के समय कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की चोट या नुकसान से बचाव हो गया।