नए वित्त वर्ष के साथ ही हाईवे पर सफर करने वालों के लिए खर्च बढ़ने वाला है। केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

वार्षिक पास भी महंगा हुआ

सरकार ने निजी वाहन चालकों के लिए उपलब्ध 3000 रुपये के वार्षिक पास की कीमत में भी 75 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस पास में 200 ट्रिप्स शामिल हैं। इसके लागू होने के बाद रोजाना यात्रा करने वाले लोग, निजी वाहन मालिक और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े व्यवसायियों को अधिक भुगतान करना होगा। अधिकारियों का कहना है कि यह वृद्धि सड़क की मरम्मत, रखरखाव और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

किसे पड़ेगा सीधा असर

टोल टैक्स में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर रोजाना हाईवे पर आने-जाने वाले लोगों पर होगा। छोटे व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय और निजी वाहन मालिकों की यात्रा लागत बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही आम जनता को भी इससे थोड़ी बढ़ी हुई आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है।

टोल रेट्स की नई सूची (1 अप्रैल 2026 से लागू)

वाहन श्रेणीएकल यात्रावापसी यात्रामासिक पास
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन1001503,285
हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन1602405,300
बस या ट्रक (2 एक्सल)33550011,110
भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम)52578517,420
ओवरसाइज वाहन (7 या अधिक एक्सल)63595521,025
स्थानीय कार मासिक पास--360

पुराने रेट्स (31 मार्च 2026 तक) की तुलना में यह वृद्धि लगभग 5 प्रतिशत है।