नई दिल्ली: भारत ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज राजधानी दिल्ली में ईरान के राजदूत से भेंट की और खामनेई के निधन पर संवेदना रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए।
सूत्रों के अनुसार, खामनेई की मृत्यु रविवार को तेहरान में हुई, जिसकी खबर अमेरिकी और इजरायली एयर स्ट्राइक से जुड़ी है।
यह रिपोर्ट प्रारंभिक जानकारी और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है। मामले से जुड़ी नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे ही अधिकृत विवरण और पुष्टि मिलती है, खबर में अपडेट किया जाएगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।