कर्नाटक: पद्मश्री कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन का शव नदी से बरामद

कर्नाटक के मंड्या जिले के श्रीरंगपटना में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मश्री से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन का शव कावेरी नदी से मिला है। बताया जा रहा है कि वे कई दिनों से लापता थे। शव के पास से उनका स्कूटर भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नदी किनारे मिला शव और स्कूट

डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन (70) पिछले कुछ दिनों से लापता थे। शनिवार शाम को पुलिस को कावेरी नदी के किनारे साईं आश्रम के पास एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पहचान की। शव की पुष्टि कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन के रूप में हुई। उनके स्कूटर को भी नदी किनारे पाया गया।

परिवार और जांच की जानकारी

डॉ. सुब्बान्ना मैसूर के विश्वेश्वर नगर औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। वे 7 मई को अचानक घर से लापता हो गए थे। फिलहाल श्रीरंगपटना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस का बयान

मंड्या पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम कावेरी नदी में शव देखे जाने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान डॉ. सुब्बान्ना अय्यप्पन के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि जांच में स्कूटर भी नदी के किनारे मिला है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here