लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत आठ राज्यों की 49 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इस चरण में 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। 82 प्रत्याशी यानी 12 फीसदी महिलाएं सियासी चौसर पर अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने परिवार संग वोट डाला।
अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मतदान किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने अपना वोट डाला।
प्रधानमंत्री मोदी ने पुरी में रोड शो किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा उनके साथ हैं।
अनिल अंबानी ने वोट डाला
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।