यूरोप दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी जर्मनी के बाद अब डेनमार्क जा रहे हैं. यहां वह डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन शहर में होंगे. जर्मनी की तरह डेनमार्क में भी पीएम मोदी की कई कार्यक्रम होंगे. यहां पीएम मोदी भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे जो काफी अहम माना जा रहा है. डेनमार्क में मोदी सबसे पहले डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन से मिलेंगे. इसके अलावा डेनमार्क की रानी क्वीन मार्गरेट II के साथ मोदी डिनर भी करेंगे. मोदी यहां भारत-डेनमार्क व्यापार मंच में भी हिस्सा लेंगे.

डेनमार्क में पीएम मोदी भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मोदी दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस बार डेनमार्क इसकी मेजबानी कर रहा है. देश वो हैं जो उत्तरी यूरोप का हिस्सा हैं. इसमें डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं. पीएम मोदी आइसलैंड की पीएम कैटरीन जैकब्सडॉटिरो, नार्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की पीएम मैग्डेलेना एंडरसन और फिनलैंड की पीएम सना मारिन से मिलेंगे.