कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि वे किसी भी राजनीतिक मुद्दे को सार्वजनिक मंच पर उठाने के बजाय उसे निजी तौर पर और उपयुक्त समय पर उठाना बेहतर समझते हैं। यह प्रतिक्रिया उन्होंने तब दी जब एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनसे टिप्पणी मांगी गई। थरूर ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर साझा की थी जिसमें लिखा था, "आपको उड़ने के लिए किसी की इजाजत की ज़रूरत नहीं है। पंख आपके हैं और आसमान किसी का नहीं।" तस्वीर में एक छोटी चिड़िया भी नजर आ रही थी।

https://twitter.com/ANI/status/1938945444731855292

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट कांग्रेस के भीतर उठ रही संभावित असहमति या विचारों में भिन्नता की ओर इशारा करता है। हालांकि थरूर स्पष्ट रूप से इस मतभेद को सार्वजनिक रूप से सामने लाने के बजाय पार्टी के भीतर समाधान निकालने के पक्षधर नजर आते हैं।

https://twitter.com/ShashiTharoor/status/1937816207794508243

सरकारी नीति पर समर्थन से उपजा विवाद

गौरतलब है कि हाल ही में थरूर एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष रखते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के मुद्दे को उजागर किया। इस दौरान उनकी ओर से केंद्र सरकार की कुछ नीतियों की प्रशंसा भी की गई, जिससे पार्टी के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई और आलोचना भी की। इसके बाद से ही पार्टी के भीतर उनके रुख को लेकर चर्चा तेज हो गई है।