जयपुर। जेजेएम घोटाले में नामजद पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को राजस्थान एसीबी की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जल्द ही जयपुर लाया जाएगा और वहां पूछताछ की जाएगी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले में चार फरार आरोपियों के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद से एसीबी की टीम लगातार सुबोध अग्रवाल के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

सूचना मिलने पर कि सुबोध अग्रवाल वर्तमान में दिल्ली में मौजूद हैं, एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें वहीं से हिरासत में ले लिया। अब उनसे जयपुर में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।