असम के धुबरी जिले के राजीव भवन में एक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो समूह आपस में ही भिड़ गए। बैठक भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। यह पदयात्रा राज्य में 1 नवंबर से शुरू होने जा रही है। 

https://twitter.com/ANI/status/1574377526960365568?s=20&t=jkhby0qH9M-B6H0stjSkcg

कांग्रेस विधायक वजीद अली चौधरी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा के दौरान एक समूह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए। जब हमारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो यह अप्रिय घटना हो गई।