नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद उनकी ओर से दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी को गुरुवार को एक अज्ञात नंबर से धमकी भरा फोन आया। इसके बाद तुरंत उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई।

पुलिस ने बताया कि मंत्री की ओर से नई दिल्ली स्थित तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉल की लोकेशन व कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।