उत्तराखंड
कैलास मानसरोवर यात्रा का अंतिम दल भारत पहुंचा, चीन सीमा से संपर्क बहाल

HIGHLIGHTS
- अंतिम दल के शाम तक धारचूला आधार शिविर पहुंचने की उम्मीद है।
- कूलागाड़ और मलघटिया के पास मलबा आने से मार्ग बंद हुआ था।
- धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग अब आवाजाही के लिए खुल चुका है।
पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा का दसवां और अंतिम दल मंगलवार सुबह 9:20 बजे तिब्बत से भारत में प्रवेश कर गया। यह दल शाम तक आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा।
वहीं, कूलागाड़ और मलघटिया के पास मलबा आने के कारण बंद धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मार्ग भी अब खुल गया है। मौसम साफ होने के साथ चीन सीमा से संपर्क भी बहाल हो चुका है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.