विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: 14 अगस्त को लखनऊ में निकलेगी मौन पदयात्रा, सीएम योगी होंगे शामिल

HIGHLIGHTS
- 14 अगस्त को जीपीओ से लोक भवन तक प्रस्तावित है मौन पदयात्रा।
- विभाजन के दौरान पीड़ित लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
- विस्थापित परिवारों के सदस्य कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करेंगे।
लखनऊ। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मौन पदयात्रा आयोजित की जाएगी। शुक्रवार (14 अगस्त) को लखनऊ में जीपीओ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से लोक भवन तक प्रस्तावित इस पदयात्रा के जरिए विभाजन के दौरान अपार पीड़ा झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, लोकभवन प्रेक्षाग्रह में विभाजन विभीषिका से प्रभावित विस्थापित परिवारों के सदस्यों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही विभाजन की त्रासदी पर आधारित प्रदर्शनी, लाइव पेंटिंग और लघु फिल्म के जरिए उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी भी संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य ब्रजलाल, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, विधान परिषद सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी, विधायक सरोजनी नगर डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक लखनऊ उत्तर डॉ. नीरज बोरा, विधायक मलिहाबाद जयदेवी, विधायक बख्शी का तालाब योगेश शुक्ला, विधायक लखनऊ पूर्व ओपी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज बहादुर, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अर्चना मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी समेत कई लोग शामिल होंगे।
इसके अलावा पंजाबी समाज, सिख समाज, सिंधी समाज और बंगाली समाज के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.