दिल्ली पटवारी भर्ती के नियम बदले, अब किसी भी विषय से ग्रेजुएट कर सकेंगे आवेदन

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में पटवारी के कुल 230 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 170 पद खाली हैं।
- चयनित अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- नए नियमों से कंप्यूटर डिप्लोमा नहीं करने वाले स्नातकों को भी मौका मिलेगा।
दिल्ली में पटवारी भर्ती के नियमों में बदलाव किया गया है। नए नियमों के तहत अब किसी भी विषय में स्नातक करने वाले अभ्यर्थी पटवारी पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। उपराज्यपाल ने कंप्यूटर डिप्लोमा की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। चयनित उम्मीदवारों को विभाग की ओर से तीन महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस बदलाव से उन अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है, लेकिन कंप्यूटर में डिप्लोमा नहीं किया है।
पटवारी के 230 पद, 170 रिक्त
दिल्ली में पटवारी के कुल 230 पद हैं। इनमें से 170 पद फिलहाल खाली हैं। भर्ती प्रक्रिया में प्रतिनियुक्ति के जरिए नियुक्ति का विकल्प भी रखा गया है।
विभागीय उम्मीदवारों की आयु सीमा में बदलाव
पटवारी भर्ती के नए नियमों के तहत विभागीय उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा भी बढ़ाई गई है। पहले यह सीमा 27 वर्ष थी, जिसे बढ़ाकर अब 40 वर्ष कर दिया गया है।
इन बदलावों के बाद पटवारी पदों पर भर्ती के लिए पात्रता और नियुक्ति प्रक्रिया में नए विकल्प शामिल हो गए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.