AMU के अब्दुल्ला हॉल में खाने को लेकर हंगामा, छात्राओं और प्रॉक्टोरियल टीम में धक्कामुक्की

HIGHLIGHTS
- छात्राओं ने मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की।
- उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद खाने में सुधार नहीं हुआ।
- विवाद के दौरान प्रॉक्टोरियल टीम के एक डिप्टी प्रॉक्टर के गिरने की बात सामने आई।
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के विमेंस कॉलेज स्थित अब्दुल्ला हॉल में रविवार को मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्राओं ने जमकर नाराजगी जताई। बड़ी संख्या में छात्राएं खाने को लेकर विरोध करते हुए हंगामा करने लगीं।
मामले की जानकारी मिलने पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्राओं और टीम के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई। बताया जा रहा है कि धक्कामुक्की के दौरान प्रॉक्टोरियल टीम के एक डिप्टी प्रॉक्टर जमीन पर गिर गए।
छात्राओं का आरोप है कि मेस में लगातार खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद खाने की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रॉक्टोरियल टीम के पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया और छात्राओं व टीम के सदस्यों के बीच धक्कामुक्की हुई।
वहीं, छात्राओं ने प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों पर भी उनके साथ धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रॉक्टोरियल टीम के साथ विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी छात्राओं को समझाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.