कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह अचानक लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी। अभय खंड-2 स्थित इस सोसाइटी में लगी आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, आग सोसाइटी के कुछ फ्लैटों में तेजी से फैल गई और चार मंजिलों पर स्थित करीब छह फ्लैट इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मश…

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसमें दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की शाम चार नाबालिग लड़कियां एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार 8 से 9 युवकों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दो…

बरेली में खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में तीन बहनों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से खुद को प्रशासनिक अफसर बताकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर रही थीं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी विप्रा शर्मा खुद को पहले एसडीएम और बाद में एडीएम बताने लगी थी। उसका दावा था कि वह प्रमोशन पाकर वरिष्ठ पद पर पहुंच चुकी है। रुतबा दिखाने के लिए उसने लग्जरी कार पर ‘एसडीएम’ और बाद…



गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह अचानक एक फ्लैट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय जब सोसाइटी में लोग अपनी दिनचर्या में व्यस्त थे, तभी एक फ्लैट से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और यह आग ऊपरी मंजिलों तक फैलती चली गई। बताया जा रहा है कि आग का असर 9वीं से 13वीं…

बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ मुंडाखेड़ा नहर के पास उस समय हुई जब पुलिस टीम वांछित आरोपियों को बरामदगी के लिए मौके पर लेकर गई थी। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रिंकू सैनी और भारत सैनी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को तुरंत पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए खुर्जा के जटिया अस्पताल में भर्ती कराया है। खुर्जा सीओ शोभित कुमार के अन…

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। बारिश की फुहारों ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही 29 और 30 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी। इसी के तहत आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 1 और 2 मई को मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है और इस दौरान तापमान बढ़कर लग…


