ChatGPT, Claude और Grok में आई तकनीकी दिक्कत, दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान

गुरुवार को दुनियाभर में कई यूजर्स को प्रमुख एआई चैटबॉट्स का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इनमें ओपनएआई का ChatGPT, एंथ्रोपिक का Claude और X का Grok शामिल हैं। तीनों सेवाओं को लेकर डाउनडिटेक्टर पर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं।
भारत में रात करीब 8:20 बजे ChatGPT को लेकर 2,800 से ज्यादा शिकायतें सामने आईं। इसी समय Claude के संबंध में करीब 170 और Grok को लेकर 40 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं। इससे पता चलता है कि भारत में भी बड़ी संख्या में यूजर्स इन सेवाओं में आई परेशानी से प्रभावित हुए।
अमेरिका में सबसे ज्यादा शिकायतें
अमेरिका में इन सेवाओं को लेकर शिकायतों की संख्या काफी अधिक रही। करीब इसी समय ChatGPT के संबंध में 35,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज की गईं। वहीं Claude के लिए 1,400 से अधिक और Grok के लिए 1,200 से ज्यादा शिकायतें सामने आईं।
OpenAI ने दी समस्या की जानकारी
OpenAI ने ChatGPT में आई समस्या की पुष्टि की। कंपनी के अनुसार, ChatGPT और Codex में सामान्य से ज्यादा एरर देखने को मिल रहे हैं। कंपनी ने बताया कि इन सेवाओं में आई दिक्कत की जांच की जा रही है।
Claude में भी तकनीकी परेशानी
Anthropic ने भी अपने चैटबॉट में आई तकनीकी समस्या की जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि Claude Mythos 5.1, Claude Fable 5.1 और Claude Opus 5 पर रिक्वेस्ट में ज्यादा एरर आने की वजह का पता चल गया है। समस्या को ठीक करने के लिए काम किया जा रहा है।
Grok ने भी मानी सेवा में दिक्कत
एलन मस्क के स्वामित्व वाले X के एआई चैटबॉट Grok ने भी सेवा में परेशानी की पुष्टि की। Grok ने बताया कि उसकी सेवा प्रभावित हुई है। साथ ही, इसे जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम जारी होने की जानकारी दी।
क्या तीनों सेवाओं के डाउन होने की वजह एक है?
फिलहाल ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि तीनों सेवाओं के प्रभावित होने की वजह एक ही है। तीनों कंपनियों ने अपनी-अपनी सेवाओं में एरर की जानकारी दी है। हालांकि, अभी तक किसी साझा तकनीकी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.