‘हनुमान अंश’ का भजन हुआ वायरल, नेत्रहीन लोक गायक सुनील लोधी की आवाज ने जीता दिल

HIGHLIGHTS
- ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करोली की बायोपिक के तौर पर बनाई गई है।
- फिल्म का भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...’ इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
- इस लोक भजन को बुंदेलखंड के नेत्रहीन गायक सुनील लोधी ने आवाज दी है।
नई दिल्ली। इन दिनों सिनेमा जगत में फिल्म ‘हनुमान अंश’ चर्चा में बनी हुई है। बाबा नीम करोली की बायोपिक के तौर पर बनी इस फिल्म ने अपनी कहानी से लोगों का ध्यान खींचा है। इसी बीच फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। खास बात यह है कि इस भजन को एक नेत्रहीन लोक गायक ने अपनी आवाज दी है।
आइए जानते हैं वह लोक गायक कौन हैं और ‘हनुमान अंश’ का कौन सा भजन इन दिनों लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
चर्चा में आया ‘हनुमान अंश’ का भजन
फिल्म ‘हनुमान अंश’ के जिस गाने की चर्चा हो रही है, उसका नाम ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...’ है। इस भजन को बुंदेलखंड के नेत्रहीन लोक गायक सुनील लोधी ने गाया है। उनका यह देसी लोक भजन फिल्म के लिए काफी खास साबित हो रहा है।
तमूरा की धुन पर अपने क्षेत्र में नाव और ट्रेन में बैठकर गीत गाने वाले सुनील लोधी को ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान...’ भजन से एक नई पहचान मिली है। बुंदेलखंड की मिट्टी से निकली उनकी आवाज अब मुंबई के स्टूडियो तक पहुंच चुकी है। वहीं, सोशल मीडिया पर ‘हनुमान अंश’ का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है और ट्रेंड कर रहा है।
सुनील लोधी की आवाज में गाया गया यह भजन फिल्म की लोकप्रियता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ दर्शकों की पसंद बनी हुई है और सिनेमाघरों में इसे देखा जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की मजबूत वापसी
फिल्म ‘हनुमान अंश’ 31 जुलाई को सीमित थिएटर्स में रिलीज हुई थी। शुरुआत के दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करने के बाद फिल्म ने चौथे वीकेंड में जोरदार वापसी की।
अब फिल्म 46 करोड़ रुपये के बंपर कलेक्शन के साथ सफलता की ओर बढ़ रही है। खास बात यह है कि तीसरे वीकेंड तक ‘हनुमान अंश’ की कमाई केवल 10 करोड़ रुपये थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.