कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

एंकर स्पोर्ट्स एबी ने चार बार की एलपीएल चैंपियन जाफना किंग्स का अधिग्रहण पूरा किया। जाफना किंग्स ने अब तक पांच सीजन में चार बार खिताब जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। जहीर खान ने श्रीलंकाई क्रिकेट से जुड़ने को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

स्टोक्स ने बीबीसी पॉडकास्ट में अपने भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया। इंग्लैंड के लिए 2022 से टेस्ट कप्तानी संभाल रहे थे बेन स्टोक्स। स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम का नया कोच चुना गया है।

भारतीय बॉक्सरों ने प्रतियोगिता में 10 पदक जीतकर खास छाप छोड़ी। 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने रिकॉर्ड 101 पदक हासिल किए थे। ग्लासगो 2026 में मिले 39 पदकों में 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल रहे।

अंकुश पांघल ने पुरुषों की 80 किग्रा कैटेगरी में भारत को सातवां गोल्ड दिलाया। साक्षी चौधरी और प्रिया घांघस ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

गुलवीर सिंह एक ही राष्ट्रमंडल खेल संस्करण में दो एथलेटिक्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु तिरुमारन ने ट्रिपल जंप में भारत को रजत और कांस्य पदक दिलाए। भारत के एथलेटिक्स पदकों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची, जिसमें 5 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं।

नीरज चोपड़ा ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 85.83 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो किया। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ जेवलिन में स्वर्ण पदक जीता। भारत के यशवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में अस्मिता डे ने कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूडोका ने बताया कि यूपी पुलिस में नौकरी मिलने से परिवार को आर्थिक मजबूती मिली, जिससे खेल पर ध्यान देने में मदद मिली। वजन जांच से पहले अस्मिता को 50 किलोग्राम की सीमा बनाए रखने के लिए सुबह बिना खाए रहना पड़ा।

रवि शास्त्री की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के लुक को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आईं। लॉर्ड्स में शानदार शतक के बाद रोहित अब आगामी घरेलू वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित 34 शतकों के साथ भारत के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

2027 वनडे विश्व कप के लिए ICC ने 12 वेन्यू की घोषणा की, तीन देशों में खेले जाएंगे मुकाबले। दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया के 1 स्टेडियम को मेजबानी मिली। टूर्नामेंट में 57 मैच होंगे और पहली बार नया तीन चरणों वाला प्रारूप लागू किया जाएगा।

दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनाया गया है। सेलेक्टर प्रवंजन मलिक ने कहा कि कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे, वैभव को जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए उपकप्तान बनाया गया है। वैभव इससे पहले बिहार और अंडर-19 टीम में भी उपकप्तानी की भूमिका निभा चुके हैं।

नीरज चोपड़ा ने ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के जैवलिन थ्रो फाइनल में जगह बनाई। 79.61 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ नीरज क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे। भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गए।

भारतीय हॉकी टीमें FIH वर्ल्ड कप में नीली की जगह केसरिया जर्सी में उतरेंगी। हॉकी इंडिया ने बताया- रंग बदलाव तकनीकी जरूरत और खिलाड़ियों के सुझाव पर किया गया। जर्सी के रंग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया। इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा कर किया एलान। 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत के नायक रहे रहाणे।

यश दयाल के खिलाफ 2025 में इंदिरापुरम थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट में यश दयाल ने पुलिस की चार्जशीट और ट्रायल कोर्ट के समन आदेश को चुनौती दी थी। यश के वकील ने अदालत में संबंधों को आपसी सहमति पर आधारित बताया और आरोपों पर सवाल उठाए।

शुभमन गिल ने आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में फिर से नंबर-1 स्थान हासिल किया। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने टी20 रैंकिंग में 230 स्थान की छलांग लगाकर 48वां स्थान पाया। रवि बिश्नोई समेत कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार, टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव हुए।