महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर से हटा ब्लू टिक, कुछ घंटों बाद मिला वापस

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से अचानक ब्लू टिक हटा लिया गया। हालांकि, कुछ घंटों के बाद ही इसे फिर से वापस बहाल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा लिया। इसकी जानकारी जब मीडिया के सामने आई तो फिर फौरन ही ट्विटर ने इसे बहाल कर दिया।

महेंद्र सिंह धोनी ट्विटर में बीते कुछ समय से ट्विटर पर कम सक्रिय हैं। उन्होंने अपना आखिरी ट्विट इस साल 8 जनवरी को की थी। माना जा रहा है कि ट्विटर ने महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से इसी वजह से ब्लू टिक हटाया था। ट्विटर पर धोनी के करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं।

बता दें कि इससे पहले भी ट्विटर ऐसे कई यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक को हटा चुका है या फिर अकाउंट सस्पेंड कर चुका है, जो या तो काफी लंबे समय से एक्टीव नहीं है या फिर जिन्होंने कंपनी के पॉलिसी का उल्लंघन किया है।

आपको बता दें कि ट्विटर की वेरिफिकेशन पॉलिसी के मुताबिक, यदि कोई यूजर्स अपना ट्विटर हैंडल बदलता है तो ब्लू टिक हटाया जा सकता है या फिर यदि कोई यूजर्स 6 महीने से अधिक समय से सक्रिय यानी एक्टीव नहीं है तो भी ब्लू टिक हटाया जा सकता है। ऐसे में चूंकि धोनी ने अपना आखिरी ट्विट 8 जनवरी 2021 को किया था और कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक, 6 महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। हिलाजा, कंपनी ने ब्लू टिका हटा लिया था, लेकिन अकाउंट सस्पेंड नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here