गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर खेल जगत को बड़ी सौगात दी है। इस बार क्रिकेट, टेनिस और अन्य खेलों से जुड़े कई नामचीन खिलाड़ियों को उनके शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी और खेल जगत की प्रतिष्ठित शख्सियत विजय अमृतराज को पद्म भूषण दिया गया है।
सरकार ने बताया कि ये पुरस्कार खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और देश के लिए किए गए गौरवपूर्ण योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों और विदेशों से जुड़े अन्य खिलाड़ियों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
पद्म पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी का नाम | राज्य / देश | पद्म सम्मान |
|---|---|---|
| विजय अमृतराज | संयुक्त राज्य अमेरिका | पद्म भूषण |
| बलदेव सिंह | पंजाब | पद्म श्री |
| भगवानदास रैकवार | मध्य प्रदेश | पद्म श्री |
| हरमनप्रीत कौर भुल्लर | पंजाब | पद्म श्री |
| के. पाजनिवेल | पुडुचेरी | पद्म श्री |
| प्रवीण कुमार | उत्तर प्रदेश | पद्म श्री |
| रोहित शर्मा | महाराष्ट्र | पद्म श्री |
| सविता पुनिया | हरियाणा | पद्म श्री |
| व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) | जॉर्जिया | पद्म श्री |