पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। इस साल कुल 12,35,743 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 81.79% रहा।

टॉपर्स की सूची

इस साल के टॉपर में दो छात्राओं का नाम शामिल है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से 492 अंक (98.40%) के साथ पहला स्थान हासिल किया।

टॉप-5 रैंक में कुल 13 विद्यार्थी शामिल हैं, जबकि रैंक 6 से 10 तक 26 छात्र-छात्राएं हैं। टॉप-10 की सूची में कुल 149 विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं।

बीएसईबी के आंकड़े

विवरणसंख्या
कुल उत्तीर्ण छात्र6,01,390
कुल उत्तीर्ण छात्राएं6,34,353
कुल उत्तीर्ण विद्यार्थी12,35,743
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत81.79%
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण4,43,723
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण4,75,511
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण3,03,103

बिहार बोर्ड 10वीं टॉप-5 रैंकर्स

रैंकछात्र का नामजिलाअंकप्रतिशतलिंगस्कूल
1पुष्पांजलि कुमारीजमुई49298.4महिलासिमुलतला आवासीय विद्यालय
1सबरीन परवीनवैशाली49298.4महिलाउच्च माध्यमिक विद्यालय, चौहराही
2नाहिद सुल्तानाबेगूसराय48997.8महिलाआर.के.आर. हाई स्कूल, बनवारीपुर
3अनुपा कुमारीबक्सर48897.6महिलायूसीसी माध्यमिक विद्यालय, खरहना
3ओम कुमारबेगूसराय48897.6पुरुषबीएस हाई स्कूल, रजवाड़ा