विपक्षी एकता की महबैठक शामिल होने के लिए विपक्ष के कई प्रमुख नेता आज पटना पहुंच चुके हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और जम्मू कश्मीन की पूर्वी सीएम महबूबा मुफ्ती राजकीय अतिथिशाला पहुंच चुकी हैं। इस दौरान उनकी अपनी समथर्कों को नमस्ते कर उनका अभिनंदन किया। ममता बनर्जी के साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हमलोग एक साथ लड़ेंगे। मीटिंग में जो बात होगी वो शेयर करेंगे अभी कुछ नहीं बता सकते। मीटिंग में जो तय होगा वो सबके लिए होगा। इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य भी पटना पहुंच चुके हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह भी आए हैं। ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब जा रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

राहुल, उद्धव और अखिलेश 23 जून को आएंगे
कांग्रेस के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, भाकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत कई विपक्षी नेता 23 जून को पटना आएंगे। इनमें से कई नेता मुख्यमंत्री आवास के पास मौजूद राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे। कुछ देर विश्राम के बाद सीधे महाबैठक में शामिल होंगे। 

Opposition Party Meeting, CM of West Bengal, Delhi, Punjab Come Patna today; State Guest House, Nitish Kumar

राजकीय अतिथिशाला में युद्धस्तर पर स्वागत की तैयारी
विपक्षी एकता की बैठक मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद कक्ष में होगी। महाबैठक में शामिल होने आए अतिथियों को यहां पहुंचने में समय न लगे इसलिए सीएम आवास के पास मौजूद राजकीय अतिथिशाला में इनके रुकने का प्रबंध किया गया है। इन मेहमानों के साथ आने वाले लोग पटना सर्किट हाउस में ठहरेंगे। इधर, राजकीय अतिथिशाला में लगभग सारी तैयरियां पूरी हो गई। बुधवार सुबह तक अतिथिशाला के अंदर की सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया। रंगरोहण का कार्य शाम तक चलता रहा। अतिथिशाला के अंदर और बाहर दीवार के साथ पेड़ों के साज-सज्जा का काम चलता रहा है। मीडिया पर्सन को अंदर आने की साफ मनाही थी।

Opposition Party Meeting, CM of West Bengal, Delhi, Punjab Come Patna today; State Guest House, Nitish Kumar

एक-एक चीज को बारिकी से चमकाया जा रहा
राज्यों के मुख्यमंत्री यहां रुकने वाले हैं। इसलिए अतिथिशाला की चमक-धमक में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए एक-एक चीजों को बारिकी से चमकाया गया। सबसे पहले सड़क (अतिथिशाला के गेट से अंदर जाने वाली सड़क) पर अलकतरा और गिट्टी की परत चढ़ाकर रोड को पूरी तरह से नया कर दिया गया। दोनों ओर सफेद पट्टी बना दी गई। इसके बाद आज सुबह तक रंगरोहण करते कई पेंटर दिखे। ये अतिथिशाला के अंदर और बाहर पेड़ के निचले हिस्ते में सफेद और लाल रंग से पेंट करते दिखे। अतिथिशाला के गार्डन में एक से बढ़कर एक शो प्लांट और फूलों के पौधे दिख रहे थे। ऐसा लग रहा था कि माली ने अभी-अभी गार्डन की साज-सजा की है। कहीं भी धूल न दिखे, इसके लिए समय-समय पर फव्वारे करवाये जा रहे हैं। 

अतिथिशाला के अंदर और बाहर थ्री लेयर सिक्योरिटी
4 राज्यों के मुख्यमंत्री के ठहरने के कारण अतिथिशाला की सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। DIG खुद अतिथिशाला का निरीक्षण कर रहे हैं। गेट के अंदर और बाहर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इतना ही नहीं गेट के सामने सड़क की दूसरी ओर भी पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। अतिथिशाला के सभी गेट पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। बिना पास किसी को भी अंदर आने से मनाही है। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी 24 घंटे अतिथिशाला की निगरानी कर रहे हैं। किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लिए अतिथिशाला के आसपास चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं।