छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। सरकारी कर्मचारियों के डीए में पांच फीसदी की वृद्धि की गई है। सीएम हाउस में आयोजित कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कर्मचारियों के हड़ताल के बीच सीएम का ये एलान काफी अहम माना जा रहा है। दूसरी ओर वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर 6 जुलाई को दोपहर  2:30 बजे शंकर नगर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय में कैबिनेट मीटिंग की ब्रीफिंग करेंगे।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1676867039372402688?s=20

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आप सबके साथ साझा करना चाहूंगा कि आज हमने कैबिनेट की बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए) में पांच प्रतिशम की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इससे पूर्व  निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले सीएम भूपेश ने उप मुख्यमंत्री महाराज साहब टी.एस. सिंहदेव जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।