दिल्ली के नरेला में मंगलवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।  दमकल विभाग को सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़िया मौके पर भेजी गई हैं।  बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कई कर्मचारी फंसे हुए हैं।  बता दें कि फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है। 

https://twitter.com/ANI/status/1587317376722165760?s=20&t=Uhtw3tvnokSKwG5i8oiC_w

फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है।  आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है। वहीं  हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि फैक्ट्री में से धुएं का गुबार उठ रहा है।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।