नई दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केदार बिल्डिंग में स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) के चौथे फ्लोर पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।
हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते PG में मौजूद सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।