आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि 75 साल की आजादी के बाद भी किसानों का बुरा हाल है। देश भर में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। छोटा किसान इतना गरीबी में जीता है कि किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता है। देश की 45% आबादी खेती पर निर्भर है ये आबादी अगर ठान ले तो बड़ी से बड़ी सरकार को गिरा सकती है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1517066446412853250?s=20&t=RQc5WP8SnTgHTPHaaXFgMQ

केजरीवाल ने कहा कि रावण की तरह केंद्र सरकार को भी अहंकार था, उन्होंने 3 कृषि कानून पास किए। सरकार को बहुत समझाया किसानों से मत उलझो लेकिन सरकार नहीं मानी। अंत में 13 महीनों के संघर्ष के बाद कानून वापस लेने पड़े। मैं किसानों के संघर्ष को सलाम करता हूं। इन (सरकार) लोगों को मैंने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करो तो इन्होंने कहा कि सरकार बनाओ और खुद खत्म करो। हमने चुनाव लड़ा, पहले दिल्ली में सरकार बनी फिर पंजाब में बनी और अब कर्नाटक में सरकार बनानी है।  सूत्रों के मुताबिक अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केजरीवाल पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं के साथ भी बैठक की।