नई दिल्ली में NEET-UG पेपर लीक मामले से जुड़े पांच आरोपियों को उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। इनमें मंगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडो शामिल हैं।
सुनवाई के दौरान आरोपी यश यादव ने अदालत से परीक्षा की तैयारी के लिए अध्ययन सामग्री और किताबें रखने की अनुमति देने की मांग की थी। उसने बताया कि आगामी 21 जून को NEET-UG परीक्षा आयोजित होनी है और उसे तैयारी के लिए आवश्यक किताबों की जरूरत है।
कोर्ट ने इस आवेदन पर विचार करते हुए यश यादव को राहत देते हुए परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें रखने की अनुमति प्रदान कर दी। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।